25 मई।  ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के बावजूद पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आज होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के क्वालीफायर-2 मुकाबले में अपना अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। शुक्रवार को जो टीम जीतेगी, वह मुंबई में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स के साथ फाइनल खेलेगी। 

Advertisement

हैदराबाद ग्रुप चरण में 14 मैचों के बाद शीर्ष पर रहा था लेकिन टीम को आखिरी चार मैच में हार का सामना करना पड़ा, इनमें कोलकाता के खिलाफ क्वालीफायर-1 में मिली दो विकेट की हार भी शामिल है। 

Advertisement

केकेआर के खिलाफ करो या मरो वाले मैच से पहले शिखर धवन ने एक खास खुलासा कर दिया है। शिखर धवन ने कोलकाता के खिलाफ अहम मैच से पहले ट्विट कर खुलासा किया है कि आईपीएल 2018 का खिताब अपने फैन्स के लिए जीतना चाहते हैं।


 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार