मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मंगलवार (10 नवंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई की टीम पांचवीं बार ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी, वहीं दिल्ली अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी। 

Advertisement

इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही शानदार फॉर्म में चल रहे दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वह आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों के फाइनल खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। 

Advertisement

धवन इससे पहले आईपीएल 2010 में मुंबई इंडियंस और 2016 और 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए फाइनल खेल चुके हैं।

उनके अलावा आईपीएल के इतिहास में दो ही ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के फाइनल खेला है। शेन वॉटसन ने राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए फाइनल खेला है। वहीं यूसुफ पठान ने राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए फाइनल मैच खेला है। 

धवन आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 16 मैचों में 39.14 की औसत से 603 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार