Shimron Hetmyer Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 37वां मुकाबला गुरुवार, 19 फरवरी को वेस्टइंडीज और इटली (WI vs ITA) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) एक बेहद ही खास सेंचुरी पूरी कर सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, इस मुकाबले में 29 साल के शिमरोन हेटमायर अपनी पारी में 5 चौके ठोकने में कामयाब होते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 चौके पूरे कर लेंगे और इसी के साथ ये खास सेंचुरी बनाने वाले वेस्टइंडीज के सिर्फ 10वें खिलाड़ी बन जाएगा।

Advertisement

जान लें कि उन्होंने अब तक 78 टी20 मैचों की 68 इनिंग में 95 चौके लगाए हैं। खास बात ये है कि वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी जैसे कीरोन पोलार्ड (101 मैचों की 83 इनिंग में 94 चौके) और ड्वेन ब्रावो (91 मैचों की 74 इनिंग में 73 चौके) भी अपने करियर के दौरान ये खास सेंचुरी नहीं बना पाए थे।

गौरतलब है वेस्टइंडीज के लिए T20I में 100 या उससे ज्यादा चौके मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ब्रैंडन किंग (206 चौके), जॉनसन चार्ल्स (162 चौके), क्रिस गेल (158 चौके), निकोलस पूरन (152 चौके), मार्नस सैमुअल्स (144 चौके), लेंडल सिमंस (140 चौके), एविन लुईस (137 चौके), रोवमैन पॉवेल (128 चौके) और शाई होप (118 चौके) शामिल हैं।

इसके अलावा, ये भी जान लीजिए कि शिमरोन हेटमायर T20I में अपने 100 छक्के पूरे करने के भी बेहद करीब है। ऐसा करने के लिए उन्हें 10 छक्कों की जरूरत है। उनके नाम मौजूदा समय में 78 मैचों की 68 इनिंग में 90 छक्के दर्ज हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 8 अर्धशतक के दम पर कुल 1478 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज टीम का पूरा स्क्वाड: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रॉस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, रोमारियो शेफर्ड, जायडेन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन, जॉनसन चार्ल्स।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार