Shimron Hetmyer Record: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का क्वालीफायर-2 बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था जहां Guyana Amazon Warriors के स्टार बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने Jamaica Kingsmen के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाज़ी करके फैंस का दिल जीता। इस मुकाबले में उन्होंने शतकीय पारी खेली और निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी की।

Advertisement

हेटमायर ने की पूरन की बराबरी: CPL 2026 के क्वालीफायर-2 में शिमरोन हेटमायर गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाज़ी करने आए थे और उन्होंने अपनी तूफानी बैटिंग का शानदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में हेटमायर ने 45 गेंद खेली और शतक लगाते हुए 4 चौके 8 छक्के के दम पर नाबाद 102 रन बना दिए।

खास बात ये है कि शिमरोन हेटमायर ने अपने CPL करियर का तीसरा शतक पूरा किया है। इसी के साथ अब शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन (136 CPL मैचों में 3 शतक) की बराबरी करके कैरेबियन प्रीमियर लीग में तीसरे सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बताते चलें कि CPL में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से ड्वेन स्मिथ और क्रिस गेल के नाम दर्ज है। इन दोनों ने ही 4-4 CPL शतक ठोके हैं।

CPL में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी

  • ड्वेन स्मिथ - 65 मैचों में 4 शतक
  • क्रिस गेल - 85 मैचों में 4 शतक
  • शिमरोन हेटमायर - 108 मैचों में 3 शतक
  • निकोलस पूरन - 136 मैचों में 3 शतक
  • क्विंटन डी कॉक - 40 मैचों में 2 शतक

CPL 2026 में GAW के नंबर-1 बल्लेबाज़: 29 वर्षीय शिमरोन हेटमायर एक बेहद ही अटैकिंग और टैलेंटिड क्रिकेटर हैं। उन्होंने साल 2026 के CPL में भी अपना पूरा दम दिखाया। ध्यान दें कि हेटमायर ने गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के लिए 12 मैचों में 45.87 की औसत और 197.31 की स्ट्राइक रेट 367 रन ठोके। वो 2026 के सीजन में क्विंटन डी कॉक के बाद दूसरे और गुयाना के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

मैच का हाल: बारबाडोस के मैदान पर जमेका किंग्समेन ने टॉस जीतकर अमेज़न वॉरियर्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए। उनके लिए शिमरोन हेटमायर ने शतकीय पारी खेली और 45 गेंदों पर नाबाद 102  रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में जमैका किंग्समेन के लिए कीसी कार्टी ने 46 गेंदों पर 56 रन, कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 17 गेंदों पर नाबाद 40 रन, माज सदाकत  ने 17 गेंदों पर 41 रन, किर्क मैकेंज़ी ने 20 गेंदों पर 34 रन और सैम अयूब ने 17 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। इन्हीं सब के दम पर जमैका की टीम ने 19.4 ओवर में 207 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार