India vs Ireland 1st T20I: भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने शुक्रवार (26 जून) को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में पहले टी-20 इंटरनेशनल में एक कमाल कारनामा कर दिया। दुबे ने 3 ओवर गेंदबाजी की और 18 रन देकर 1 विकेट लिया।

Advertisement

शुक्रवार को अपना 33वां बर्थडे मना रहे दुबे ने पारी की अपनी पहली ही गेंद पर बेंजामिन कैलिट्ज़ (15 रन) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही दुबे एक खास लिस्ट में शामिल हो गए।

Advertisement

दुबे चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने बर्थडे पर टी-20 इंटरनेशनल में विकेट लिया है। उनसे पहले इस लिस्ट में युवराज सिंह, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव का नाम शुमार है।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आयरलैंड ने भारतीय टीम को 183 रनों का लक्ष्य दिया। जिसमें कप्तान लोर्कन टकर ने 36 गेंदों में 50 रन औऱ गैरेथ डेलानी ने 32 गेंदों में 49 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।

भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए हर्षित राणा ने 3 विकेट, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

टीमें:

Advertisement

आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदड़ा, मैथ्यू होलार्ड।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार