मुंबई, 10 दिसम्बर| भारतीय टीम के सलामी बल्लेबजा रोहित शर्मा और स्पिनर युजवेंद्र चहल को मैदान के बाहर मजाक मस्ती के लिए जाना जाता है और इस बार रोहित ने अपने जूनियर से डिनर कराने का वादा किया है। दोनों इस समय भारत की टी-20 टीम का हिस्सा हैं।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें लिखा है, "रेपिडफायर फीट कुलदीप, चहल और द हिटमैन। स्पिन जोड़ी के साथ कई मजेदार सच, सवाल पूछेंगे रोहित।"

Advertisement

इस वीडियो में रोहित ने चहल से पूछा, "एक बल्लेबाज, जिसे आप गेंदबाजी नहीं करना चाहेंगे?"

चहल ने कहा, "इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आप। हर कोई कहता है कि जब आप 20-25 रन बनाकर सेट हो जाते हो तो आपको गेंदबाजी करना मुश्किल होता है, क्योंकि आप हर जगह शॉट मारते हो।"

रोहित ने कहा, "आज मैं आपको डिनर पर ले जाऊंगा।"

रोहित ने अपने अगले सवाल में कुलदीप और चहल से हैदराबाद की सबसे अच्छी चीज पूछी। चहल ने कहा, "वेज बिरयानी।"

Advertisement

कुलदीप ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हैदराबाद में किया गया अपना टी-20 पदार्पण याद किया।

रोहित ने जब इन दोनों से पूछा कि टीम में सबसे बुरा डांसर कौन है तो दोनों ने एक स्वर में कहा, "शिवम दुबे।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार