रणजी ट्रॉफी 2023-24 के एलीट ग्रुप बी मैच में मुंबई की टीम ने बिहार की टीम को एक पारी और 51 रनों से रौंद कर जीत हासिल कर ली। मुंबई के लिए इस जीत के हीरो शिवम दूबे रहे जिन्होंने पहली पारी में बल्ले से 41 रनों की पारी खेलने के साथ ही गेंद से भी कमाल दिखाते हुए दोनों पारियों में कुल 6 विकेट चटकाए। 

Advertisement

पटना में खेले गए इस मैच में 12 साल के बिहारी खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें थी लेकिन वो दोनों पारियों में अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे। पहली पारी में शिवम दूबे ने वैभव को पवेलियन की राह दिखाई। दूबे की गेंद पर आउट होने से पहले वैभव ने 28 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 19 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में भी वो कुछ खास ना कर सके और 37 गेंदों में 12 रन बनाकर चलते बने।

Advertisement

दूबे ने पहली पारी में 6 ओवर में सिर्फ 13 रन देते हुए 2 विकेट चटकाए और दूसरी पारी में तो वो और भी घातक सिद्ध हुए और 11 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मुंबई ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 251 रन बनाए थे और तब किसी ने भी ये नहीं सोचा था कि मुंबई की टीम को दोबारा बल्लेबाजी करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।

Also Read: Live Score

बिहार की पहली पारी 100 रनों पर सिमट गई और मुंबई ने फॉलोऑन देने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई और बिहार की टीम 151 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में भी 100 रन ही बना पाई और मुंबई ने ये मैच एक पारी और 51 रनों से जीत लिया। इस मैच में गेंद और बल्ले से धमाल मचाने वाले शिवम दूबे सोशल मीडिया पर भी छा गए और हर कोई अलग-अलग तरीके से दूबे की तारीफ करने लगा। कुछ फैंस ने कहा कि दूबे को अपना गेंद के साथ फॉर्म आईपीएल में भी दिखाना चाहिए जबकि कुछ ने उन्हें 12 साल के वैभव को आउट करने के लिए ट्रोल भी किया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार