एडिलेड के मैदान पर गुरुवार को इंग्लैंड ने इंडिया को 10 विकेट से हराकर उनका टूर्नामेंट जीतने का सामना चकना-चूर कर दिया। सेमीफाइनल में ब्लू आर्मी को एक बेहद ही बुरी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा दुख में डूबे नज़र आए। सोशल मीडिया पर इंग्लैंड से मिली हार के बाद फैंस रोहित शर्मा की कप्तानी को भी ट्रोल कर रहे हैं, इसी बीच अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने भी अपना रिएक्शन दिया है। इस दिग्गज गेंदबाज़ का कहना है कि इंडियन टीम की कप्तानी करना आसान नहीं है। कप्तान पर दबाव काफी ज्यादा होता है जिस वज़ह से रोहित का दिमाग भी बंद हो गया।

Advertisement

रोहित का दिमाग बंद हो गया: शोएब अख्तर का मानना है कि इंडियन टीम की कप्तानी करना बेहद ही मुश्किल काम है और यह रोहित शर्मा के साथ भी देखने को मिला। उन्होंने जी न्यूज के साथ बातचीत करते हुए कहा, 'यह आसान काम नहीं है। आपका दिमाग बंद हो जाता है। इस समय रोहित शर्मा का दिमाग बंद हो गया है। उसे समझ नहीं आ रहा कि क्या करना है? सेलेक्शन के दौरान क्या करना है? बैटिंग के दौरान क्या करना है? टीम क्या खिलानी है? हालांकि वो बहुत बड़ा खिलाड़ी है। मैं उसे बड़ा खिलाड़ी मानता हूं, लेकिन जो भी हुआ वो आपके सामने है।'

Advertisement

बॉर्डर खुले होते तो करता मदद: शोएब अख्तर ने इंडियन टीम की हार का कारण गेंदबाज़ों को बताया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है इंडिया की फास्ट बॉलिंग एक्सपोज हुई है, यहां मैनेजमेंट को आना होगा। अगर हमारे बॉर्डर खुले होते तो मैं आपको बता देता कि कैसे गाली गलौज करके फास्ट बॉलर को तगड़ा करना है। लेकिन मैं यही कहूंगा कि आपकी बॉलिंग में कमी है, सेलेक्शन में परेशानी है।

क्या कोहली दोबारा बनेंगे इंडियन कैप्टन: सोशल मीडिया पर फैंस रिएक्शन देते हुए कह रहे हैं कि एक बार फिर विराट को इंडियन टीम का कैप्टन बना देना चाहिए। इस मुद्दे पर भी शोएब ने अपना मत रखा। उन्होंने कहा ऐसा कभी नहीं होगा। वह बोले 'विराट कभी वापस नहीं आएंगे। विराट शुक्र करेगा कि उनके ऊपर से कप्तानी का दवाब हटा है। अब वह पहली बार फ्री मांइड के साथ खेल रहा है। वो 4 फिफ्टी कर चुका है। वो सोच रहा होगा कि अब करियर पर फोक्स करूं, बीवी बच्चों पर फोक्स करूं, दूसरी चीजों पर फोक्स करूं। देखिए इंडिया की कप्तानी आसान नहीं होती। हार्दिक पांड्या होगा तो वो भी फंस जाएगा'

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार