पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत 20 फरवरी से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 22 मार्च  को खेला जाएगा। बीते 6 फरवरी को पाकिस्तान सुपर लीग में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए इसका थीम सॉन्ग यानी पीएसएल एंथम रिलीज किया गया जिसे कई लोगों ने पसंद किया और कुछ लोगों ने इसका मजाक भी उड़ाया। 

Advertisement

ये जानकर थोड़ी हैरानी होगी कि पाकिस्तान सुपर लीग के इस एंथम को क्रिकेट जगत में रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने भी जमकर ट्रोल किया है। अख्तर ने इस गाने को सुनने के बाद अपने इस ऑफिसियल ट्वीटर पर एक बयान देते हुए कहा है कि उन्हें इस गाने को सुनने के बाद बेहद अफसोस हुआ है।

अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा," इस साल मुझे एंथम सुन के बहुत दुख हुआ है। क्या यहीं तरीके है कि आप पीएसएल ब्रांड को उपर लेकर जाएंगे? यह हर साल बद से बदतर होता जा रहा है। कौन बनाता है यह?"

Advertisement

अख्तर ने वीडियो में कहा है कि पता नहीं कौन ऐसे गाने बनाता है और उनको कंपोज करता है। यहां तक की उन्होंने गाने बनाने वाले पर केस तक करने की बात कही है।

 

शोएब अख्तर अपने बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं और इससे पहले भी उन्होंने कई बार दुनिया भर में हो रही क्रिकेट घटनाओं को लेकर अपने विचार साझा किए है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार