पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस आइकन सानिया मिर्जा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले इन दोनों के बीच तलाक को लेकर काफी खबरें सामने आई थी लेकिन जब इन खबरों में ज़़रा सा भी दम नहीं दिखा था तो सभी ने इन खबरों को झूठा मान लिया था लेकिन अब काफी समय बाद एक बार फिर से ये मामला उठ खड़ा हुआ है। 

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जो ये इशारा कर रही है कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच तलाक हो चुका है और मीडिया रिपोर्ट्स भी इन बातों में सच्चाई का दम भर रही हैं। दरअसल, हुआ ये कि शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम बायो से सानिया मिर्जा का नाम हटा दिया है। इससे पहले उन्होंने साफ तौर पर अपने बायो में खुद को सुपरवुमन यानि सानिया मिर्जा का पति बताया था।

Advertisement

हालांकि, अब उन्होंने सानिया का नाम हटाकर अपने हैंडल के नए अपडेटेड बायो में अपने पिता होने का जिक्र आशीर्वाद के तौर पर किया है। नतीजतन, इसने तलाक की ताजा अफवाहों को हवा दे दी है। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में ये जोड़ी कुछ रिपोर्टों के कारण खबरों में रही थी, जिसमें कहा गया था कि वो अलग होने पर विचार कर रहे हैं। अटकलों के बीच, शोएब मलिक और सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी ओटीटी प्लेटफॉर्म उर्दूफ्लिक्स पर "द मिर्जा एंड मलिक शो" की मेजबानी करके इन अफवाहों को गलत साबित कर दिया था।

उस दौरान सामने आई एक धमाकेदार रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दंपति ने अपने बेटे का सह-पालन करते हुए अलग-अलग रहना शुरू कर दिया था। कुछ सूत्रों का ये भी कहना है कि कानूनी मामले निपटाने के बाद दोनों अलग हो गए हैं।  आपको बता दें कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा 12 अप्रैल, 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद इस स्टार जोड़ी ने 30 अक्टूबर, 2018 को अपने पहले बच्चे इज़हान मिर्ज़ा मलिक का दुनिया में स्वागत किया। हालांकि, अगर इन दोनों के बीच तलाक की खबर सच साबित होती है तो ये दुनियाभर में मौजूद इनके फैंस के लिए एक बुरी खबर होगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार