पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मिली शिकस्त को फैंस नहीं पचा पा रहे हैं और अपने ही खिलाड़ियों पर भड़ास निकाल रहे हैं।

Advertisement

वहीं, सोशल मीडिया पर हसन अली को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। वहीं, एक ग्रुप ऐसा भी है जो पाकिस्तान के सीनियर बल्लेबाज़ शोएब मलिक की तारीफ करता हुए नजर आ रहा है। दरअसल, वो शोएब मलिक ही थे जिन्होंने कैच छूटने के बाद रोते हुए हसन अली को ढांढस बंधाया था।

Advertisement

ये घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के 19वें ओवर में घटित हुई थी जब शाहीन अफरीदी की तीसरी गेंद पर मैथ्यू वेड ने छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन गेंद ज्यादा दूर नहीं गई। हसन अली गेंद के नीचे आए लेकिन आसान सा कैच टपका गए। ये वही पल था जिसे सालों साल कोई भी पाकिस्तानी फैन नहीं भूलेगा। इस कैच को छोड़ने के बाद हसन अली को भी पता था कि उन्होंने कैच नहीं मैच छोड़ दिया था।

इस कैच के छूटने के बाद वो खुद से खफा नजर आए और उनका रोता हुआ चेहरा सारी कहानी बयां कर रहा था लेकिन तभी बिखरे हुए हसन अली को संभालने के लिए शोएब मलिक आ गए और उन्हें गले लगाकर हिम्मत दी। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर मलिक की जमकर तारीफ की जा रही है। इस घटना का वीडियो भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार