पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक काफी शांत स्वभाव के माने जाते हैं और उन्हें मैदान पर आपने कभी भी किसी विवाद में शायद ही पड़ते हुए देखा होगा लेकिन अब कहानी बदल चुकी है और शोएब मलिक का गुस्से वाला अवतार भी फैंस को देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मलिक अपने साथी खिलाड़ी को हड़काते हुए दिख रहे हैं।

Advertisement

ये घटना शनिवार (20 अगस्त) को कश्मीर प्रीमियर लीग (केपीएल) मैच के दौरान देखने को मिली जब अनुभवी शोएब मलिक अपना आपा खो बैठे। केपीएल में मीरपुर रॉयल्स और जम्मू जांबाज के बीच मैच खेला जा रहा था और मलिक की टीम फील्डिंग कर रही थी तभी 16 वें ओवर के दौरान कुछ हुआ और मलिक अपने साथी खिलाड़ी पर भड़क उठे।

Advertisement

मलिक का गुस्सा कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया। कई फैंस मलिक का ये वीडियो देखकर उनकी आलोचना भी कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो मलिक की मीरपुर रॉयल्स 12 रन से मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर आ गई है। रॉयल्स ने जांबाज के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन जांबाज की टीम सिर्फ 160/8 पर ही सिमट गई।

जांबाज़ के लिए ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने 21 गेंदों में 37 रनों की तेज पारी खेली लेकिन उनकी ये पारी भी बेकार गई। इस मैच में मलिक को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। उन्होंने 16 गेंदों में दो चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 35 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने सलामी बल्लेबाज शरजील खान का महत्वपूर्ण विकेट भी लिया और कुल मिलाकर दो ओवर में 11 रन दिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार