आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच रविवार (19 नवंबर) को होने वाला है, जिससे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने चैंपियन टीम के नाम की भविष्यवाणी कर दी है। दरअसल, शोएब मलिक का मानना है कि ये टूर्नामेंट 19 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया जीतने वाली है।

Advertisement

पाकिस्तान के एक शो पर बातचीत करते हुए शोएब मलिक ने ये बोल्ड बयान दिया। जब उनसे ये पूछा गया कि आपके अनुसार कौन सी टीम वर्ल्ड कप जीत सकती है तो उन्होंने साफ शब्दों में बिना समय गंवाए कहा कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ये वर्ल्ड कप जीतेगी। आपको बता दें कि शोएब मलिक को ऑस्ट्रेलिया की टीम पर इतना भरोसा इसलिए हो गया है क्योंकि विश्व कप में खराब शुरुआत के बाद उन्होंने एक बार फिर अपनी चैंपियन वाली लय पकड़ ली है।

Advertisement

शोएब मलिक का मानना है कि जिस तरह ऑस्ट्रेलिया ने लीग स्टेज में खराब शुरुआत के बावजूद सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया उसके बाद अब उन्हें रोकना आसान नहीं होगा। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लीग स्टेज में 9 में से 7 मैच जीतकर टॉप 4 में अपनी जगह बनाई थी, फिर उसके बाद उन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल का टिकट प्राप्त किया।

Also Read: Live Score

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने भले ही ऑस्ट्रेलिया के विजेता बनने की भविष्यवाणी कर दी हो, लेकिन इंडियन फैंस यही चाहेंगे कि 19 नवंबर को इंडियन टीम शोएब मलिक को गलत साबित करें। आपको बता दें कि लीग स्टेज के दौरान जब भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी तब इंडियन टीम ने आसानी से ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी। लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया भी फॉर्म में है ऐसे में अहमदाबाद में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार