पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर शोएब मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और लगातार अपनी तस्वीरें और नए-नए लुक शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो एक रैपर लुक में नज़र आ रहे हैं।

Advertisement

शोएब मलिक को इस अवतार में देखकर ना सिर्फ फैंस मज़ेदार कमेंट कर रहे हैं बल्कि उनकी इस फोटो पर उनकी पत्नी सानिया मिर्जा और उनकी साली अनम मिर्जा ने भी मज़ेदार रिएक्शन दिए हैं। इन दोनों ने शोएब की इस तस्वीर पर कमेंट करके मजे लिए हैं।

Advertisement

शोएब ने अपनी इस तस्वीर के साथ एक खास कैप्शन देते हुए लिखा, ‘द जाल्मी रैपर (The Zalmi Rapper)।’ उनका ये कैप्शन उनकी पीएसल (पाकिस्तान सुपर लीग) टीम पेशावर जाल्मी के लिए भी है क्योंकि वो आगामी सीज़न में जाल्मी के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में हैशटैग के साथ भी अपनी टीम का नाम लिखा है।

शोएब की इस पोस्ट पर सानिया मिर्जा और उनकी बहन अनम मिर्जा ने कमेंट करके मजे लिए हैं। सानिया ने अंग्रेजी में कमेंट करते हुए लिखा कि,’जरा सा भी महंगा नहीं है। (Not Bling At All)।’ वहीं, दूसरी तरफ उनकी बहन और शोएब की साली अनम ने इस फोटो पर एक हंसने वाली इमोजी पोस्ट किया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार