Shoriful Islam Record: बांग्लादेश के तूफानी तेज गेंदबाज़ शोरिफुल इस्लाम (Shoriful Islam) मैके टेस्ट (AUS vs BAN 1st Test) में ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर टूटे और उन्होंने मेजबान टीम की पहली पारी में महज़ 15 ओवर में 48 रन देकर 7 विकेट चटका दिए। इसी के साथ उन्होंने कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

Advertisement

महान कर्टली एम्ब्रोस की बराबरी: शोरिफुल इस्लाम ने मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सात विकेट लेकर इतिहास रचा और अब वो 1993 में कर्टली एम्ब्रोस के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं के घर पर एक विदेशी गेंदबाज़ के तौर पर सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन रखने वाले खिलाड़ी बन गए है। 33 साल पहले कर्टली एम्ब्रोस ने ऑस्ट्रेलिया टीम की नींदें उड़ाई थी और महज़ 25 रन देकर 7 विकेट निकाले थे।

हसन महमूद का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा: 25 वर्षीय शोरिफुल इस्लाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में बांग्लादेश के लिए सबसे बेस्ट स्पेल डालने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने हसन महमूद का रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया जिन्होंने हाल ही में डार्विन टेस्ट के दौरान 17 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। शोरिफुल इस्लाम ने 15 ओवर में 48 रन देकर और 7 विकेट लेकर ये रिकॉर्ड बनाया।

मैच का हाल: मैके टेस्ट में तेज गेंदबाज़ों का दबदबा देखने को मिला है। यहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जो कि अपनी पहली पारी में महज़ 64 रनों पर ऑल आउट हो गए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 210 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक दूसरे दिन के खेल में बांग्लादेश 3 विकेट खोकर 49 रन बना चुका है। वो ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 97 रन पीछे हैं।

ऐसी है दोनों टीमें

बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शरीफुल इस्लाम

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार