Shoriful Islam Two Wickets In An Over Video: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज़ शोरफुल इस्लाम (Shoriful Islam) मैके टेस्ट (AUS vs BAN 2nd Test) के पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों पर कहर बनकर बरसे। आलम ये रहा कि उन्होंने अपने पहले ही ओवर में मेजबान टीम को दो बड़े झटके दिए और ट्रेविस हेड-मार्नस लाबुशेन को बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के आठवें ओवर में घटी। बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने ये ओवर डालने के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ शोरफुल इस्लाम को बुलाया था जिन्होंने अपनी दूसरी ही गेंद पर टीम को सफलता दिलाई और आक्रमक बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड को एक इनस्विंग बॉल से बोल्ड किया। इस तरह आउट होने के  बाद उनका रिएक्शन देखने लायक था। वो 27 गेंदों पर 22 रन जोड़कर पवेलियन लौटे।

इसके बाद शोरफुल इस्लाम ने अपनी पांचवीं गेंद पर मार्नस लाबुशेन की लेग स्टंप को टारगेट किया और उन्हें भी चकमा देकर बोल्ड कर दिया। मार्नस तो 9 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 4 रन बनाकर आउट हुए। तो ऐसे शोरफुल इस्लाम ने अपने पहले ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया को दो बड़े झटके दिए और बांग्लादेश को बड़ी सफलताएं दिलाई।

मैच का हाल: मैके टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया जो कि अपनी पहली पारी में 34 ओवर ही खेल पाए और 64 रन बनाकर ऑलआउट हुए। मिचेल स्टार्क ने 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में बैटिंग करने मैदान पर उतर गई और उन्होंने भी खबर लिखे जाने तक 12 ओवर में 3 विकेट खो दिए हैं। मेजबान टीम 50 रन जोड़ चुकी है और बांग्लादेश की पहली पारी के स्कोर से सिर्फ 14 रन पीछे है। 

ऐसी है दोनों टीमें

बांग्लादेश (प्लेइंग XI): शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, हसन महमूद, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शरीफुल इस्लाम

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रेविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार