नई दिल्ली, 31 मार्च (CRICKETNMORE)| भारत के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल कंधे की चोट के कारण अगले माह से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में नहीं खेल पाएंगे। राहुल को हाल ही में सम्पन्न हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कंधे पर चोट लगी थी। 

Advertisement

वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम के एक सूत्र से यह जानकारी मिली है। राहुल कंधे की सर्जरी के लिए लंदन जाएंगे। 

Advertisement

राहुल को आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच के दौरान कंधे पर चोट लगी थी। हालांकि, उन्होंने बाकी के मैचों में इस चोट के साथ खेलना बरकरार रखा। इस श्रृंखला में उन्होंने कुल 393 रन बनाए थे, जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं। 

राहुल के आईपीएल-10 से बाहर होने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले टीम के कप्तान विराट कोहली के आईपीएल के शुरुआती मैचों में खेलने पर संदेह जताया जा रहा है। 

कंधे की चोट से जूझ रहे कोहली आस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे और अंतिम मैच में मैदान पर नहीं उतरे थे। उन्होंने श्रृंखला समाप्त होने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि उन्हें पूर्ण रूप से ठीक होने में अभी कुछ सप्ताह लगेंगे। ऐसे में बेंगलोर की टीम में उनकी उपस्थिति पर संशय वाजिब है। 

Advertisement

आईपीएल-10 की शुरूआत पांच अप्रैल से हो रही है और पहला मैच कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मौजूदा विजेता सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होना है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार