India Women vs Bangladesh Women, Semi Final: भारतीय गेंदबाज श्री चरणी (Shree Charani) ने गुरुवार (10 सितंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में अपने कोटे के चार ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने कई खास रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

50 विकेट पूरे

श्री चरणी ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। चरणी ने 29 मुकाबलों में यह मुकाम हासिल कर अनीसा मोहम्मद, लेह कास्पेरेक की बराबरी की है। भारत के लिए उन्होंने सबसे तेज यह कारनामा किया है। 

पूनम यादव की बराबरी

बतौर भारतीय महिला टी-20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में श्री चरणी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। चरणी ने मौजूदा साल में 19 टी-20 इंटरनेशनल पारियों में 35 विकेट लिए हैं। उन्होंने स्पिनर पूनम यादव की बराबरी की, जिन्होंने 2018 में 35 पारी में 35 विकेट लिए थे। 

एक कैलेंडर ईयर में भारतीय महिला टीम के लिए सबसे ज़्यादा T20I विकेट

35 - पूनम यादव (2018)

35* - श्री चरणी (2026)

30 - दीप्ति शर्मा (2024)

29 - दीप्ति शर्मा (2022)

29 - राधा यादव (2024)

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराकर एशिया कप फाइनल में जगह बना ली है। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। जिसमें शेफाली वर्मा ने 40 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए गेंदबाजी में श्री चरणी के अलावा दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट, नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट और प्रेमा रावत ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार