WPL 2026 Mega Auction: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप विनर स्पिनर श्री चरणी पर वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 ( WPL 2026) मेगा ऑक्शन में पैसों की बारिश हुई। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 1.3 करोड़ में खरीदकर बड़ा दांव खेला। मज़ेदार बात ये है कि पिछले साल सिर्फ दो मैच खेलने वाली ये खिलाड़ी अब बड़ी सैलरी हाइक के साथ फिर से दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गई है।

Advertisement

टीम इंडिया की स्टार लेफ्ट-आर्म स्पिनर श्री चरणी ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में धमाकेदार गेंदबाज़ी की और अब उसी परफॉर्मेंस का बड़ा रिवार्ड उन्हें WPL 2026 मेगा ऑक्शन में मिला है। गुरुवार(27 नवंबर) को मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने चरणी को 1.3 करोड़ रुपये में अपने स्क्वॉड में शामिल किया। यह रकम उनकी बेस प्राइस 30 लाख से 333% ज्यादा है।

Advertisement

UP वॉरियर्ज़ ने चरणी पर शुरुआती बोली लगाई, पर जल्दी ही दिल्ली कैपिटल्स भी रेस में कूद गई। दोनों फ्रेंचाइज़ियों के बीच करीब 75 लाख तक कड़ा मुकाबला चला। वॉरियर्ज़ थोड़ी देर पीछे हटे लेकिन फिर 90 लाख तक पहुंचकर वापस लड़ाई में लौटे। आखिरकार दिल्ली ने आखिरी पल में फिर से बोली लगाई और सीधे 1.3 करोड़ तक दांव बढ़ाकर यह खिलाड़ी अपने नाम कर ली।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली चरणी पर पहले भी भरोसा जता चुकी है। WPL 2025 में भी उन्होंने मुंबई इंडियंस से ज़बरदस्त रेस जीतकर चरनी को 55 लाख में खरीदा था। सिर्फ दो मैच खेलने के बावजूद उनकी स्किल, कंट्रोल और हर फेज़ में गेंदबाज़ी की क्षमता ने टीम इंडिया के सिलेक्टर्स को इतना प्रभावित किया कि उन्हें महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में टीम में जगह मिल गई। जहां उन्होंने 9 मैचों में 27.64 की औसत से कुल 14 विकेट झटके और भारत के लिए दूसरी सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज रही। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि चरणी WPL 2025 में अपने प्रदर्शन से दिल्ली के लिए क्या धमाल करती हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार