Shree Charani Record: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का 30वां मुकाबला रविवार, 28 जून को ऑस्ट्रेलिया और भारत (AUS-W vs IND-W) के बीच लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम की युवा स्पिन गेंदबाज़ श्री चरणी (Shree Charani) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती हैं।
दरअसल, इस मुकाबले में 21 साल की श्री चरणी अपने कोटे के चार ओवर में ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट लेने में सफल होती हैं तो वो मौजूदा विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अपने 16 विकेट पूरे कर लेंगी और इसी के साथ एक विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के एडिशन में सर्वाधिक विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन जाएगी।
इसके अलावा श्री चरणी अगर ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट लेती हैं तो भी वो न्यूजीलैंड की अमेलिया केर की बराबरी करके पहले पायदान पर पहुंच जाएंगी। अमेलिया केर ने साल 2024 के महिला टी20 वर्ल्ड कप में 15 विकेट निकाले थे। बात करें अगर श्री चरणी की तो वो साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 4 मैचों में 12 विकेट झटक चुकी हैं।
महिला T20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज़्यादा विकेट
- 15 - अमेलिया केर (न्यूजीलैंड, साल 2024)
- 13 - आन्या श्रूबसोल (इंग्लैंड, साल 2014)
- 13 - मेगन शूट (ऑस्ट्रेलिया, साल 2020)
- 12 - नॉनकुलुलेको म्लाबा (साउथ अफ्रीका, साल 2024)
- 12 - श्रेयंका पाटिल (भारत, साल 2024)
बताते चलें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में होने वाला मुकाबला टीम इंडिया के लिए वर्चुअल एलिमिनेटर है। अगर वो ये मुकाबला नहीं जीतती तो टूर्नामेंट से बाहर हो सकती हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय महिला टीम का पूरा स्क्वाड: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, क्रांति गौड़, भारती फुलमाली।