बुची बाबू इंविटेशनल टूर्नामेंट में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का हिस्सा हैं। हालांकि वो दूसरे राउंड में तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ सस्ते में आउट हो गए है। ऐसे में भारत की टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद लगाए बैठे इन बल्लेबाजों को झटका लगा है। यह मैच श्री रामकृष्ण कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है।

Advertisement

श्रेयस अय्यर ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर ने उन्हें सिर्फ दो रन के स्कोर पर आउट कर दिया। सूर्यकुमार यादव अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे लेकिन अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं खींच सके। वो 38 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर अजित राम की गेंद पर आउट हो गए। 

अय्यर और सूर्या बुची बाबू टूर्नामेंट में भाग लेने वाले कुछ हाई-प्रोफाइल खिलाड़ियों में से हैं। बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने वाली भारत की दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा से पहले इन दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन इन दोनों की उम्मीदों को झटका लगा है। अय्यर को इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान टीम से बाहर कर दिया गया था, जबकि सूर्या ने केवल एक ही मैच 2022 में खेला है। 

जहां तक ​​मैच का सवाल है, टीएनसीए इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रदोष रंजन पॉल (65), इंद्रजीत बी (61), बूपति वैष्ण कुमार (82) और अजित राम (53) के अर्धशतकों की मदद से पहली पारी में 379 रन का स्कोर बनाया। मुंबई के हिमांशु सिंह ने 27 ओवर में 81 रन देकर पांच विकेट लिये। वहीं मुंबई पहली पारी में 59.1 ओवर में 141 के स्कोर पर 8 विकेट खो चुकी हैं। 

सूर्या ने टेस्ट में वापसी करने को लेकर बुची बाबू इंविटेशनल टूर्नामेंट को वापसी करने के लिए सही प्लेटफॉर्म बताया था। उस समय उन्होंने कहा था कि, "ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने अपनी जगह पाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है और मैं भी वह जगह दोबारा हासिल करना चाहता हूं। मैंने भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू किया। इसके बाद मैं घायल भी हो गया। ऐसे बहुत से लोग थे जिन्हें मौका मिला और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया। वे अभी उस अवसर के हकदार हैं।"

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार