Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार (6 फरवरी) को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 

Advertisement

भारत की जीत में अहम रोल निभाया श्रेयस अय्यर ने। यशस्वी जायसवाल (15) और कप्तान रोहित शर्मा (2) 19 रन के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट गए। इसके बाद नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए अय्यर ने तेजी से रन बनाए औऱ 36 गेंदों में 163.89 की स्ट्राईक रेट से 59 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के जड़े। इस दौरान अय्यर ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

Advertisement

अय्यर भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार 150 या उससे ज्यादा की स्ट्राईक रेट से पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। चौथी बार उन्होंने यह कारनामा कर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली औऱ युवराज सिंह जैसे दिग्गजों की बराबरी की।

इस लिस्ट में सात बार के साथ वीरेंद्र सहवाग पहले नंबर पर हैं और एमएस धोनी दूसरे नंबर पर, जिन्होंने पांच बार ऐसा किया है। 

बता दें अय्यर इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होने वाले थे, लेकिन विराट कोहली के चोटिल होने के चलते उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। अय्यर ने मैच के बाद खुद इस बात का खुलासा किया। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवर में 248 रन बनाए। जिसमें कप्तान जोस बटलर ने 52 रन, जैक बेथल ने 51 रन और फिलिप सॉल्ट ने 43 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इसके जवाब में भारत ने 38.4 ओवर में 6 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। अय्यर के अलावा शुभमन गिल ने 87 रन और अक्षर पटेल ने 52 रन की पारी खेली। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार