श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने शुक्रवार (22 जुलाई) को वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वींस पार्क ओवल में खेले गए पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए अय्यर ने 67 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली।

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान अय्यर ने वनडे क्रिकेट में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। भारत के लिए सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने के मामले में वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अय्यर ने सिर्फ 25 पारियों में यह कारनामा किया है। इस मामले में अय्यर ने पूर्व बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू की बराबरी की है। सिद्धू ने भी 25 पारियों में 1000 वनडे रन पूरे किए थे। 

Advertisement

अय्यर ने केएल राहुल (27 पारी) औऱ एमएस धोनी (29 पारी) जैसे दिग्गजों को इस लिस्ट में पीछे छोड़ा है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली और शिखर धवन हैं, जिन्होंने 24-24 पारियों में अपने 1000 वनडे रन पूरे किए थे। 

बता दें कि अय्यर के नाम 25 वनडे पारियों में एक शतक और दस अर्धशतक दर्ज हैं।

मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने वेस्टइंडीज को 3 रन से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहले बलल्बाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 308 रन बनाए। अय्यर के अलावा कप्तान शिखर धवन (97) और शुभमन गिल (64) ने भी अर्धशतक लगाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 305 रन बनाए।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार