13 जनवरी। टीवी शो में महिलाओं के प्रति गलत सोच रखने वाले खिलाड़ी केएल राहुल और हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई ने सस्पेंड कर दिया है। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज के लिए दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट को तौर पर बीसीसीआई ने शुभमन गिल और विजय शंकर को भारतीय टीम में शामिल कर लिया है।

Advertisement

शुभमन गिल हाल के समय में घरेलू क्रिकेट में कमाल का परफॉर्मेंस कर पाने में सफल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर विजय शंकर एक ऑलराउंडर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया जाने वाले हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे मैच 15 जनवरी को खेला जाना है। आपको बता दें कि विजय शंकर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज  और न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। तो वहीं शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

शुभमन गिल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने परफॉर्मेंस से हर किसी को हैरान कर दिया है। गिल ने 9 मैच में 1089 रन 77.78 की औसत के साथ बनाए हैं और इस दौरान 3 शतक और 7 अर्धशतक जमाने में भी सफल रहे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार