9 अगस्त। युवा बल्‍लेबाज शुभमन गिल ने विंडीज में तहलका मचा रखा है. विंडीज A के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्‍ट में गिल ने कमाल की बल्लेबाजी की और 250 गेंद पर 204 रन बना दिए।

Advertisement

ऐसा कर शुभमन गिल ने गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डबल सेंचुरी ठोकने वाले शुभमन गिल भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस समय शुभमन गिल की उम्र 19 साल 334 दिन की है।

Advertisement

इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के गौतम गंभीर के नाम थी। गंभीर ने साल 2002 में सिडेंट इलेवन की तरफ से खेलते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक जमाया था। उस समय गंभीर की उम्र 20 साल 124 दिन की थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार