Shubman Gill Record: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ और मौजूदा टेस्ट कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट (ENG vs IND 1st Test) के दूसरे दिन अपने बैट से धमाल मचाकर एक 74 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। गौरतलब है कि विराट कोहली (Virat Kohli) और सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) जैसे दिग्गज भी ये रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर सके थे।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 25 वर्षीय शुभमन गिल भारत के लिए बतौर टेस्ट कैप्टन पहला मुकाबला खेल रहे हैं और हेडिंग्ले में वो भारत की पहली इनिंग में 175 बॉल का सामना करते हुए 16 चौके और 1 छक्का जड़ते हुए नाबाद 127 रन ठोक गए हैं।

Advertisement

यहां से अगर अब वो हेडिंग्ले टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पारी में 38 रन और जोड़ लेते हैं तो वो भारत के लिए बतौर टेस्ट कैप्टन अपने पहले मुकाबले की पहली इनिंग के दौरान सर्वाधिक रन बनाने का महारिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। गौरतलब है कि मौजूदा समय में ये रिकॉर्ड विजय हजारे के नाम दर्ज है जिन्होंने 1951 में भारत के लिए बतौर कैप्टन पहला मैच खेलते हुए पहली ही इनिंग में इंग्लैंड के खिलाफ ही नाबाद 164 रनों की पारी खेली थी।

भारत के टेस्ट कप्तान के तौर पर पहली पारी में सर्वाधिक रन

164* विजय हजारे बनाम इंग्लैंड दिल्ली 1951

116 सुनील गावस्कर बनाम न्यूजीलैंड ऑकलैंड 1976

Advertisement

115 विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 2014

102* शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड हेडिंग्ले 2025

ये भी जान लीजिए कि विराट कोहली और सुनील गावस्कर ने भी बतौर कैप्टन भारत के लिए पहले टेस्ट की पहली इनिंग में शतकीय पारी खेली थी, लेकिन वो विजय हजारे का ये रिकॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाए थे।

Advertisement

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

भारत:  यशस्वी जायसवाल,केएल राहुल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर,प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार