ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चाइनामैन स्पिनर ब्रैड हॉग (Brad Hogg) का मानना है कि भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के अंदर भविष्य में एक दिग्गज बल्लेबाज बनने की क्षमता है। हॉग अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "उनके पास सभी वे शॉट्स हैं, जो किताब में होते हैं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में उनकी जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया वह तब था, जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने उन्हें शॉर्ट बॉल पर आजमाना चाहा, और वे इन शॉर्ट बॉल पर हुक शॉट मारने के लिए पूरी तरह तैयार थे।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " वह थोड़ा बहुत दिग्गज बनने जा रहे हैं और वह टेस्ट क्रिकेट में अगले 10 वर्षों में दुनिया के बेहतरीन सलामी बल्लेबाजों में शुमार होने जा रहे हैं।"

गिल ने हाल ही ऑस्ट्रेलिया दौरे से अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरूआत की है। उन्होंने इस सीरीज में छह पारियों में 51.80 की औसत से कुल 259 रन बनाए हैं।

गिल ने गाबा के ब्रिसबेन में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट में दूसरी पारी में 91 रनों की शानदार पारी खेली थी और उनकी इस पारी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर वह मैच जीत लिया और 2-1 से टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार