शुभमन गिल की गिनती इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ युवा बल्लेबाजों में होती है। इस बीच शुभमन गिल को महान सचिन तेंदुलकर और वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली में से किसी एक खिलाड़ी को चुनने के लिए कहा गया। शुभमन गिल इस सवाल को बिना गोल-मोल किए सीधा जवाब भी दिया है।

Advertisement

शुभमन गिल से सवाल पूछा गया कि आप सचिन तेंदुलकर या विराट कोहली में से किसके साथ बैटिंग करना पसंद करेंगे? शुभमन गिल ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को चुना जिनके साथ वह अब बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे। सचिन तेंदुलकर अपने समय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी थे। वह 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले एकमात्र क्रिकेटर भी हैं।

Advertisement

मालूम हो कि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी क्षमता का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बतौर ओपनर किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने वाले गिल ने गाबा के मैदान पर निर्णायक मुकाबले में 91 रनों की पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा था।

शुभमन गिल फिलहाल आईपीएल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। केकेआर की टीम के लिए आईपीएल 2021 का अब तक का सफर कुछ खास नहीं रहा है। केकेआर को पिछले मुकाबले में सीएसके के हाथों 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार