India vs Bangladesh T20I:भारतीय उपकप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) उन प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें बीसीसीआई की वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बांग्लादेश के खिलाफ 7 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में आराम दिया जा सकता है। गिल टेस्ट में भारत के नंबर 3 बल्लेबाज हैं और माना जा रहा है वह इस सीजन सभी 10 टेस्ट मैच खेलेंगे। पीटीआई की खबर के अनुसार न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के मद्देनजर गिल के अलावा कई और स्टार खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया जा सकता है। 

Advertisement

भारत के आगामी इंटरनेशनल सीजन की शुरूआत बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज से होगी। जिसका पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई में औऱ दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा।

Advertisement

बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ने नाम ना छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, “ हां, शुभमन को बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया जाएगा। अगर आप मैचों की संख्या देखें तो तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच  मैच 7 अक्टूबर (ग्वालियर), 10 (दिल्ली) और 13 (हैदराबाद) को खेले जाएंगे। इसके बाद  न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर से शुरू होगा। इसलिए गिल को आराम देना महत्वपूर्ण है।"

गिल ने भारत के लिए अभी तक 21 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। उन्हें जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। 

गिल के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह औऱ मोहम्मद सिराज को भी वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जा सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि ऋषभ पंत टी-20 खेलते हैं या नहीं, क्योंकि टेस्ट क्रिकेट को देखते हुए उनका वर्कलोड मैनेजमेंट भी जरूरी है। अगर पंत बाहर होते हैं तो ईशान किशन की वापसी की संभावना है, जिन्हें नौ महीने से टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार