जिम्बाब्वे के कप्तान औऱ स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने गुरूवार (19 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बना दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे के लिए रजा ने 26 गेंदों में 45 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें दो चौके और चार छक्के जड़े। इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
बतौर कप्तान आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 39 साल 301 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल किया है। इस लिस्ट में उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 37 साल 331 दिन में यह कारनामा किया था।
शोएब मलिक को छोड़ा पीछे
टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में पाकिस्तान के शोएब मलिक (39 साल 279 दिन)को पीछे छोड़ा।
एबी डी विलियर्स की बराबरी
टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रजा संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं। चौथी बार उन्होंने यह खिताब जीतकर सूर्यकुमार यादव, एबी डी विलियर्स, तिलरत्ने दिलशान, शाहीद अफरीदी और शाकिब अल हसन की बराबरी की।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया और ग्रुप बी में टॉप पर रहते हुए सुपर 8 राउंड में पहुंची।