पाकिस्तान सुपर लीग के 18वें मैच में लाहौर कलंदर्स ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 17 रन से हरा दिया। इस मैच में लाहौर के लिए सिकंदर रजा हीरो बनकर सामने आए। सिकंदर रजा की 34 गेंदों में 71 रनों की तूफानी पारी के चलते लाहौर ने 148 रन बनाए और जब ग्लैडिएटर्स की टीम इस लक्ष्य को चेज़ करने के लिए उतरी तो वो निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 131 रन ही बना पाई।

Advertisement

रजा को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। हालांकि, रजा ने इस मैच में सिर्फ बल्ले से ही धमाल नहीं मचाया बल्कि फील्डिंग के दौरान भी वो लाहौर के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करते दिखे। इस समय उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो बाउंड्री लाइन पर सुपरमैन की तरह छलांग लगाकर सिक्स बचा रहे हैं।

Advertisement

ये घटना ग्लैडिएटर्स की पारी के 5वें ओवर में देखने को मिलती है जब राशिद खान की पांचवीं गेंद पर विल स्मिद ने स्क्वेयर लेग के ऊपर से एक हवाई शॉट खेल दिया ये शॉट छक्के के लिए जा रहा था लेकिन रास्ते में सिकंदर रजा आ गए। रजा ने आखिरी मूमेंट पर छलांग लगाकर गेंद को छक्के पर जाने से रोक दिया। उनकी इस फील्डिंग को देखकर हर कोई दंग रह गया। फिलहाल उनकी फील्डिंग का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

वहीं, अगर इस मैच से सिकंदर रजा की पारी को निकाल दिया जाए तो दोनों टीम के बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिखे। लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी ने इस मैच में खुद को प्रमोट किया और नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन वो टीम की रनगति को बढ़ाना तो दूर कम करके चले गए। रनआउट होने से पहले शाहीन ने 16 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 16 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार