17 जुलाई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बोरिस जॉनसन और जैरेमी हंट की मानें तो इंग्लैंड की विश्व कप जीत के हीरो हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को नाइटहुड (सर की उपाधि) से सम्मानित किया जा सकता है।

Advertisement

इन दोनों ने ऐसी संभावना जताई हैं कि अगर यह दोनों मौजूदा प्रधानमंत्री थेरेसा मे के स्थान पर प्रधानमंत्री बनते हैं तो स्टोक्स के नाम के आगे सर जुड़ सकता है। इन दोनों क यह जवाब 'द सन' और 'टॉक रेडियो' द्वारा आयोजित कराई की बहस के दौरान रेपिड फायर राउंड में आया। 

Advertisement

जॉनसन ने कहा, "मैं ड्यूकडोम्स दूंगा, जो भी हो मैं सबसे ज्यादा के साथ जाऊंगा, र्गाटर किंग्स ऑफ आर्म्स, हां निश्चित जवाब है।" जब यह सवाल हंट से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "बिल्कुल।"

इंग्लैंड ने बीते रविवार को एक बेहतरीन रोमांचक फाइनल में ज्यादा बाउंड्री मारने के आधार पर न्यूजीलैंड को मात दे विश्व कप अपने नाम किया था। बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए इस मैच में नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी। 

मौजूदा प्रधानमंत्री मे ने सोमवार को टीम से मुलाकात की थी और कहा था, "फाइनल में सिर्फ क्रिकेट अपने सर्वोच्च स्तर पर नहीं था बल्कि खेल भी अपने सर्वोच्च स्तर पर था- हिम्मत, चरित्र, खेल भावना, ड्रामा, बेहतरीन योग्यता और साथ ही थोड़ा भाग्य का साथ भी।"

उन्होंने कहा था, "आप मॉडर्न ब्रिटेन की टीम हो जो विश्व में किसी और टीम की तरह नहीं है। आपने देश को एक बार फिर क्रिकेट से प्यार करने के लिए मजबूर कर दिया। आपने भविष्य के कई मोर्गन और राशिद तथा आर्चर को प्रेरित किया है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार