सिडनी, 10 अप्रैल| इस समय पूरा देश कोविड-19 से लड़ रहा है और ऐसे में आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने दान में 10 लाख रुपये देने का फैसला किया है।
फ्रेंचाइजी के इस कदम की उसके खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने सराहना की है। ट्वीट पर फ्रेंचाइजी ने लिखा, "सन टीवी ग्रुप (सनराइजर्स हैदराबाद) ने कोविड-19 राहत कोष में 10 करोड़ रुपये की मदद दी है।"
इस पर वॉर्नर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "यह कितना अच्छा कदम है। शानदार सन टीवी ग्रुप।"
वॉर्नर ने हाल ही में कोविड-19 से लड़ रहे लोगों के समर्थन में अपना सिर मुंडवाया है।