बर्मिघम, 5 जून (CRICKETNMORE)| चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में जीत हासिल करने के बाद भी भारतीय कप्तान विराट कोहली टीम की फील्डिंग से नाखुश हैं और उन्होंने कहा है कि टीम को इस क्षेत्र में सुधार करने की जरूरत है। मैच के बाद कोहली ने अपनी टीम की फील्डिंग को 10 में से छह अंक ही दिए। 

Advertisement

भारत ने रविवार को एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 124 रनों से हराते हुए चैंपियंस ट्रॉफी का शानदार आगाज किया। 

Advertisement

पाकिस्तान की तरफ से सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले अजहर अली दो बार आउट होने से बचे। एक बार हार्दिक पांड्या ने उन्हें रन आउट करने का मौका गंवाया। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने उनका कैच छोड़ा।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

इसके अलावा केदार जाधव ने भी शदाब खान का कैच छोड़ा। इसके अलावा मैदान पर कई बार खिलाड़ियों के हाथ से गेंद फिसली।

कोहली ने कहा कि, "बल्ले और गेंद से हमने अच्छा प्रदर्शन किया। मैं इसमें टीम को 10 में से नौ नंबर दूंगा लेकिन फील्डिंग में हमने छह अंक लायक ही प्रदर्शन किया। वैसे टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। हमें अभ्यास मैचों से मिले आत्मविश्वास से फायदा हुआ। बस हमें अपनी फील्डिंग को मजबूत करने की जरूरत है ताकि हम बड़ी टीमों के साथ मुकाबला कर सकें।"  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार