5 फरवरी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वनडे में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने बुधवार को यहां सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में 63 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली।

Advertisement

31 वर्षीय कोहली का बतौर कप्तान वनडे में अब 5123 रन हो गए हैं और उन्होंने इस मामले में गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। गांगुली ने बतौर कप्तान 148 वनडे मैचों में 5082 रन बनाए थे।

Advertisement

कोहली का बतौर कप्तान यह 87वां मैच था। उन्होंेने वनडे में बतौर भारतीय कप्तान 21 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं।पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह बतौर भारतीय कप्तान रन बनाने वालों की सूची में टॉप पर हैं। धोनी के 5239 रन हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार