26 नवंबर। इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में यहां सोमवार को श्रीलंका को 42 रनों से हराकर 3-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाबी पाई। इंग्लैंड ने विदेशी सरजमीं पर 55 साल बाद यह कारनामा किया है। इंग्लैंड की टीम ने आखिरी बार 1963 में घर के बाहर 3-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाबी पाई थी। श्रीलंका को तीसरी बार किसी घरेलू सीरीज के सभी तीन मैचों में हार झेलनी पड़ी है। आस्ट्रेलिया ने 2004 और भारत ने पिछले वर्ष श्रीलंका को उसी के घर में 3-0 से करारी शिकस्त दी थी। 

Advertisement

स्कोरकार्ड

कोलंबो टेस्ट में मेजबान टीम चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में इंग्लैंड द्वारा दिए गए 327 रनों के जवाब में 284 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो को मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि बेन फोक्स मैन ऑफ द सीरीज रहे। 

श्रीलंका ने सोमवार को अपने तीसरे दिन के स्कोर चार विकेट पर 53 रन से स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही और लक्षण संदाकन सात के निजी स्कोर पर आउट हो गए। 

इसके बाद, छठे विकेट के लिए कुसल मेंडिस (86) और रोशन सिल्वा (65) के बीच 102 रनों की अहम साझेदारी हुई। मेंडिस को जैक लीच ने रन आउट करके इंग्लैंड की मैच में वापसी कराई। 

मेंडिस के पवेलियन लौटने के बाद मेजबान टीम की पारी लड़खड़ा गई। श्रीलंका ने 226 रनों के कुल योग पर अपने नौ विकेट गंवा दिए। 

मलिंदा पुष्पकुमारा ने सुरंगा लकमल के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की लेकिन वे टीम की हार नहीं टाल सके। लकमल को 11 के निजी स्कोर पर लीच ने आउट किया जबकि पुष्पकुमारा 42 रन बनाकर नाबाद रहे। स्कोरकार्ड

इंग्लैंड के लिए लीज और मोइन अली ने चार-चार विकेट लिए। हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को एक विकेट मिला। स्कोरकार्ड

इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पहला टेस्ट 211 और दूसरा टेस्ट 57 रन से जीता था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार