एशिया कप का 5वां मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच 1 सितंबर को खेला जाएगा। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा।

Advertisement

SL vs BAN: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन – गुरुवार, 1 सितंबर 2022
समय – भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बज़े
वेन्यू – दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

SL vs BAN Match Preview

श्रीलंका के बल्लेबाज़ों ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया था। फजलहक फारूकी ने पहले ही ओवर में श्रीलंका के 2 विकेट चटका दिए थे, जिसके बाद पूरी लंकाई टीम 19.4 ओवर में 105 रन बनाकर सिमट गई थी। भानुका राजपक्षे ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 38 रन बनाए थे। इस मैच में ऑलराउंडर चमीका करुणारत्ने ने 31 रनों की पारी खेली थी। लेकिन टीम के बाकि खिलाड़ी पूरी तरफ फ्लॉप नज़र आए थे। अब बांग्लादेश के खिलाफ लंकाई बल्लेबाज़ों को अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा।

टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की गेंदबाज़ी भी बेरंग नज़र आई थी। अफगानी बल्लेबाज़ों ने महज़ 10.1 ओवर में 106 रन बनाकर जीत हासिल कर ली थी। वनिन्दु हसरंगा ने एक विकेट चटकाया था, लेकिन उनके अलावा ओर कोई भी गेंदबाज़ विकेट हासिल नहीं कर सका। बांग्लादेश के खिलाफ महीश थीक्षना और मथीशा पथिराना को भी विकेट चटकाने की जिम्मेदारी उठानी होगी।

बांग्लादेश का हाल भी श्रीलंका जैसा ही रहा है। उन्हें भी अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अफगानी स्पिनर मुजीब और राशिद ने बांग्लादेश के टॉप 6 बल्लेबाज़ों को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया था जिसके कारण बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर सिर्फ 127 रन ही बना सकी थी। बांग्लादेश के लिए मुसद्देक हुसैन ने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली थी। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश अपने स्टार बल्लेबाज़ लिटन दास को जरूर मिस कर रही होगी।

छोटे लक्ष्य को बचाते हुए बांग्लादेश के गेंदबाज़ों ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था। शाकिब अल हसन, मोसादेक हुसैन और मोहम्मद सैफुद्दीन ने एक-एक विकेट चटकाया था। लेकिन अंत में नजीबुल्लाह जादरान की तूफानी 43 रनों की पारी के दम पर अफगानिस्तान ने मैच अपने नाम कर लिया था।

SL vs BAN: Match Prediction

श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों ही टीमों को अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन बांग्लादेश ने अफगानी टीम को ज्यादा बेहतर टक्कर दी थी। ऐसे में बांग्लादेश श्रीलंका पर भारी पड़ सकती है।

SL vs BAN Head-to-Head

कुल – 12
श्रीलंका – 8
बांग्लादेश – 4

SL vs BAN Team News

दोनो ही टीमों के सभी खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबरे सामने नहीं आई हैं।

SL vs BAN Probable Playing XI

श्रीलंका - दनुष्का गुणाथिलका, पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना

बांग्लादेश- मोहम्मद नईम, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मुसद्देक हुसैन, महमुदुल्लाह, महेंदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान

SL vs BAN Fantasy XI

विकेटकीपर- मुशफिकुर रहीम
बल्लेबाज - भानुका राजपक्षे, महमुदुल्लाह, दनुष्का गुणाथिलका
ऑलराउंडर- मुसद्देक हुसैन, शाकिब अल हसन, चमिका करुणारत्ने, वनिन्दु हसरंगा
गेंदबाज- मोहम्मद सैफुद्दीन, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार