अफगानिस्तान ने श्रीलंका को वनडे सीरीज के पहले मैच में 60 रनों से हराकर मुकाबला जीता था। अफगानी तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

Advertisement

SL vs AFG 2nd ODI: Match Preview  

Advertisement

अफ़ग़ानिस्तान ने जीत के साथ सीरीज की शुरुआत की है। इब्राहिम जदरान ने मैच में 106 रनों की शानदार पारी खेली। जदरान के अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज़ (53) और रहमत शाह ज़ुर्माते (52) ने अर्धशतक लगाया। नजीबुल्लाह जादरान ने 25 गेंदों पर 42 रनों की विस्फोटक पारी खेली जिसके दम का स्कोर 50 ओवर में 294 रनों तक पहुंच गया।

अफगानी गेंदबाजों का प्रदर्शन भी शानदार रहा। फ़ज़लहक फारूकी ने 4 विकेट चटकाए, वहीं गुलबदीन नायब ने 8 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा यामीन अहमदजाई ने 2 विकेट अपने नाम किए। टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान ने भी 1 विकेट हासिल किया और श्रीलंका की पूरी टीम महज़ 38 ओवर में 234 रन बनाकर ढेर हो गई।

श्रीलंका के बल्लेबाज़ों ने निराश किया। सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका ने 85 रन बनाए और वानिन्दु हसंराग ने 46 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली। लेकिन इन दोनों ही खिलाड़ियों को किसी भी दूसरे बल्लेबाज़ का साथ नहीं मिला और पूरी टीम 295 के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 234 रन ही बना सकी।

लंकाई गेंदबाज़ भी शुरुआत में अफगानिस्तान के बल्लेबाज़ों के विकेट नहीं चटका सके। 38वें ओवर के बाद टीम को दूसरी सफलता मिली। कुल मिलाकर कसून रजिथा, धनंजय लक्षन, लाहिरू कुमारा, और महेश मीक्षाना ने एक-एक विकेट चटकाया और वानिन्दु हसंरगा ने दो विकेट हासिल किए।

Advertisement

SL vs AFG 2nd ODI: Match Details

दिन - रविवार, नवंबर 27, 2022
समय - भारतीय समय अनुसार दोपहर 02:30 PM
वेन्यू - पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले

Match Prediction: Today's Match Prediction? SL vs AFG 2nd ODI

Advertisement

फगानिस्तान की टीम ने एशिया वप विनर श्रीलंका को पहले मैच में एक तरफा हराया है। अफगानी टीम बेहतर और बैलेंस नजर आ रही है। वह दूसरे मैच में फेवरेट रहेगी।

SL vs AFG Head-to-Head:

कुल – 05
श्रीलंका – 03
अफगानिस्तान - 02

Advertisement

SL vs AFG 2nd ODI: Where to Watch?

श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान के बीच होने वाला दूसरा वनडे मुकाबला सोनी लिव पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।

SL vs AFG 2nd ODI Team News:

Advertisement

किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबरे सामने नहीं आई हैं।

SL vs AFG 2nd ODI Probable Playing XI:

श्रीलंका - पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दिनेश चंडीमल, धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिन्दु हसरंगा, धनंजय लक्षण, महेश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, कसुन राजिथा

Advertisement

अफगानिस्तान - रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़द्रान, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, रहमत शाह, राशिद खान, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, मुजीब उर रहमान, यामीन अहमदज़ई

SL vs AFG 2nd ODI Fantasy XI:

विकेटकीपर: रहमानुल्लाह गुरबाज, कुसल मेंडिस

Advertisement

बल्लेबाज: इब्राहिम जादरान, पथुम निसांका, नजीबुल्लाह ज़द्रान

ऑलराउंडर: वनिन्दु हसरंगा, गुलबदीन नायब

गेंदबाज: महेश थीक्षाना, कसुन राजिथा, फजलहक फारूकी, राशिद खान

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार