टी-20 वर्ल्ड कप का 32वां मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच गाबा में खेला जाएगा।

Advertisement

SL vs AFG: Match Preview

श्रीलंका को पिछले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों एक बेहद बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। यह मैच श्रीलंका ने 65 रनों से गंवाया था। इस मैच में श्रीलंका का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप हुआ था। टॉप ऑर्डर के 4 बल्लेबाज़ मिलकर महज़ 8 रन ही बना सके थे। 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम सिर्फ 102 रन ही बना सकी थी। टूर्नामेंट में कुसल मेंडिस ने टीम के लिए सबसे ज्यादा छह मैचों में 180 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंकाई गेंदबाज़ों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। कसून रजिथा ने 2 विकेट चटकाए थे। वहीं महेश थीक्षाना, धनंजय डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा और लाहिरू कुमारा ने एक-एक विकेट झटका था। धनंजय डी सिल्वा ने टूर्नामेंट में अब तक 10 विकेट चटकाए हैं, वहीं महेश थीक्षाना 9 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। 

अफगानिस्तान के लिए टूर्नामेंट खास नहीं रहा है। उनके पिछले दो मुकाबले बारिश के कारण धूल गए थे, वहीं पहले मैच में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए थे, वहीं उस्मान गनी ने भी 30 रनों की पारी खेली थी। टीम का मिडिल ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप हुआ था जिसके कारण अफगानी टीम 112 रनों पर सिमट गई थी।

अफगानी गेंदबाज़ों की बात करें तो वह टीम की ताकत हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 113 रनों के टारगेट का बचाव करते हुए फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, राशिद खान, फरीद अहमद, और मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट चटकाया था। सितारों से सजी इंग्लिश टीम को छोटा लक्ष्य हासिल करने में 18.1 ओवर लगे थे।

SL vs AFG: Match Details

दिन – मंगलवार, नवंबर 01, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार सुबह 09:30 बजे
वेन्यू – द गाबा, ब्रिसबेन

SL vs AFG: Match Prediction

क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है। इस मैच में एशिया कप विनिर श्रीलंका फेवरेट रहेगी। 

SL vs AFG Head-to-Head

कुल – 03
श्रीलंका – 02
अफगानिस्तान - 01

SL vs AFG: Where to Watch?

यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को हॉटस्टार पर भी एन्जॉय कर सकते थे।

SL vs AFG Team News

अफगानिस्तान के बल्लेबाज़ हजरतुल्लाह जजई चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

SL vs AFG Probable Playing XI:

अफगानिस्तान:  गुलबदीन नायब, रहमानुल्ला गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, राशिद खान, मुजीब, फरीद अहमद, फज़लहक फारूकी

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, लाहिरु कुमारा, कसुन रजिथा

SL vs AFG Fantasy XI

विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, रहमानुल्ला गुरबाज़
बल्लेबाज: पथुम निसानका, उस्मान गनी, नजीबुल्लाह ज़दरान
ऑलराउंडर: वानिंदु हसरंगा, ओमरजई
गेंदबाज: राशिद खान, फारूकी, महेश थीक्षाना, कसुन रजिता

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार