ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने आईपीएल की शानदार फॉर्म को श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भी जारी रखा। ये हेज़लवुड की ही गेंदबाज़ी थी जिसने लंकाई टीम को सिर्फ 128 रनों पर ही रोक दिया। हालांकि, एक समय दसुन शनाका की टीम एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही थी लेकिन हेज़लवुड के एक ओवर ने पूरे मैच की तस्वीर बदल कर रख दी।

Advertisement

हेज़लवुड ने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 8 रन दिए और 4 विकेट झटके। इस मैच की तस्वीर तब पलटी जब 14वें ओवर में हेजलवुड ने एक के बाद एक तीन विकेट झटक लिए। 14वें ओवर में हेज़लवु़ड ने कुसल मेंडिस (1), भानुका राजपक्षे (0) और दासुन शनाका (0) को क्रमशः ओवर की पहली, चौथी और छठी गेंद पर वापस भेजकर लंकाई टीम को मैच से बाहर ही कर दिया।

Advertisement

इन तीन झटकों से श्रीलंकाई टीम ने जैसे ही उबरने की कोशिश की 16वें ओवर में चरिथ असलांका के रन आउट ने मेजबान टीम के बड़े स्कोर पर पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हेजलवुड के अलावा मिचेल स्टार्क ने भी शानदार गेंदबाज़ी की और 4 ओवरों में 26 रन देकर तीन विकेट लिए। इन दोनों ने आपस में मिलकर 7 विकेट चटकाए और श्रीलंका को एक मामूली स्कोर पर निपटा दिया।

ऑस्ट्रेलिया को मैच जीतने के लिए 120 गेंदों में 129 रनों का लक्ष्य मिला और उनके ओपनर्स ने आतिशी शुरुआत करते हुए पावरप्ले में ही 59 रन बना दिए और अपनी टीम के लिए इस लक्ष्य को और आसान बना दिया। आपको बता दें कि श्रीलंका इस समय एक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है, लेकिन ये संकट क्रिकेट के दीवाने फैंस को स्टेडियम में पहुंचने से नहीं रोक सका।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार