Sri Lanka vs Bangladesh 2nd Test Dream11 Prediction: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसका दूसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार, 25 जून से सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जाएगा। गौरतलब है कि ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:00 AM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप नजमुल हुसैन शान्तो को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो जो कि बेहद ही गज़ब की फॉर्म में हैं। बता दें कि शान्तो ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में दोनों ही इनिंग में शतकीय पारी (पहली इनिंग में 148 रन और दूसरी इनिंग में नाबाद 125 रन) खेलते हुए पूरे 273 रन बनाए। इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि नजमुल हुसैन शान्तो के पास 36 टेस्ट मैचों का अनुभन है जिसकी 68 पारियों में उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक ठोकते हुए 2162 रन अपने नाम किए हैं, यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप पथुम निसांका या दिनेश चांदीमल का चुनाव कर सकते हो।

Advertisement

SL vs BAN 2nd Test Match Details

दिन - बुधवार, 25 जून 2025
समय - 10:00 AM IST
वेन्यू - सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो

Sinhalese Sports Club, Colombo Pitch Report

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला सिंहली स्पोर्ट्स क्लक, कोलंबो में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक 45 टेस्ट मुकाबले हुए हैं जिसमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 16 और रन चेज करने वाली टीम ने 15 मैच जीते हैं।

Advertisement

बता दें कि यहां टेस्ट इंटरनेशनल में पहली इनिंग का औसत स्कोर 325 रन रहा है जो कि दूसरी इनिंग में 351 रन, तीसरी इनिंग में 276 रन और चौथी इनिंग में 182 रन हो जाता है। ये भी जान लीजिए कि कोलंबो के मैदान पर टेस्ट इंटरनेशनल का बेस्ट स्कोर 756/5 है जो कि श्रीलंका ने साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था।

SL vs BAN Test Head To Head Record

कुल - 26
श्रीलंका - 20 
बांग्लादेश - 01 
ड्रॉ - 05

Advertisement

SL vs BAN 2nd Test Dream11 Team

विकेटकीपर - लिटन दास, कुसल मेंडिस
बल्लेबाज़ - मुशफिकुर रहीम, दिनेश चांदीमल, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, पथुम निसांका (उपकप्तान)
ऑलराउंडर - कामिन्दु मेंडिस, नईम हसन
गेंदबाज़ - तैजुल इस्लाम, थारिंदु इस्लाम।

SL vs BAN Predicted Playing 11

Advertisement

Sri Lanka Probable XI : पथुम निसांका, लाहिरु उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), डुनिथ वेलालागे, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), विश्व फर्नांडो , थारिंदु रतनायके, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो।

Bangladesh Probable XI : शादमान इस्लाम, अनामुल हक, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), जेकर अली, नईम हसन, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, नाहिद राणा।

SL vs BAN 2nd Test Dream11 Prediction, SL vs BAN Dream11 Team, SL vs BAN Test Series, Fantasy Cricket Tips, SL vs BAN Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Sri Lanka vs Bangladesh

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार