Sri Lanka vs Bangladesh Match Prediction, Asia Cup 2025: टी20 एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड का पहला मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच शनिवार, 20 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 08:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि टी20 एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज के दौरान जब इन दोनों ही टीमों की टक्कर हुई थी तब श्रीलंका ने अबू धाबी के मैदान पर 14.4 ओवर में 140 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि सुपर-4 के मुकाबले के दौरान भी श्रीलंका की टीम बांग्लादेश पर जीत हासिल करती है या बांग्लादेश की टीम श्रीलंका से ग्रुप स्टेज का बदला पूरा करके उन्हें यहां धूल चटाती है।

Advertisement

SL vs BAN: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 20 सितंबर 2025
समय - 08:00 PM IST
वेन्यू - दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम

Dubai International Cricket Stadium, Dubai Pitch Report

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, ऐसा क्रिकेट ग्राउंड है जहां 100 से ज्यादा टी20I मैच खेले गए हैं। जान लें कि यहां अब तक 115 टी20I मैच हुए हैं जिसमें से 61 रन चेज़ और 53 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। बता दें कि यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 139 रन रहा है।

Advertisement

गौरतलब है कि दुबई के मैदान पर आखिरी टी20I मैच पाकिस्तान और यूएई के बीच खेला गया था जो कि पाकिस्तानी टीम ने 147 रनों का लक्ष्य डिफेंड करते हुए 41 रनों से जीता। इस मैच में 37.4 ओवर का खेल हुआ था जिसमें 251 रन बने और 19 विकेट गिरे।

SL vs BAN T20 Head To Head Record

कुल - 21
श्रीलंका - 13
बांग्लादेश - 08

Advertisement

SL vs BAN, Asia Cup 2025: Where to Watch?

टी20 एशिया कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।

SL vs BAN, Asia Cup 2025: Player to Watch Out For

Advertisement

श्रीलंका की टीम से पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, वानिन्दु हसरंगा और नुवान तुषारा स्टार प्लेयर हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर बांग्लादेश टीम की तो लिटन दास, तंजीद हसन, तस्कीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकते हैं।

Sri Lanka vs Bangladesh Probable Playing XI

Bangladesh Probable Playing XI: तंजीद हसन, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), सैफ हसन, तौहीद हिरदॉय, जेकर अली, नसुम अहमद, नुरुल हसन, शमीम हुसैन, रिशद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद।

Advertisement

Sri Lanka Probable Playing XI: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलंका (कप्तान), दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वानिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा।

Sri Lanka vs Bangladesh Today's Match Prediction

एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड के पहले मुकाबले में श्रीलंका की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

SL vs BAN Match Prediction, SL vs BAN Pitch Report, SL vs BAN Predicted XIs, Asia Cup 2025, Today's Match SL vs BAN, SL vs BAN Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sri Lanka vs Bangladesh

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार