SL vs ENG Match Prediction, Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज का तीसरा मुकाबला श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच गुरुवार, 22 अक्टूबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी ODI हाल ही (सितंबर) में लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया था। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 355 रन डिफेंड करके श्रीलंका पर 223 रनों की महाजीत दर्ज की थी। इस मुकाबले के हीरो टॉम बैंटन थे, जिन्होंने 105 गेंदों पर 126 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली थी।
SL vs ENG: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
समय - 01:30 PM IST
वेन्यू - रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
Rawalpindi Cricket Stadium, Pitch Report
रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी रही है। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को सीम मूवमेंट मिल सकता है। पिच सूखने के बाद स्पिनरों को अच्छी टर्न और ग्रिप मिलेगी। दूसरी पारी में ओस पड़ने की संभावना है, इसलिए लक्ष्य का पीछा करना एक अच्छा विकल्प होगा।
इस मैदान पर अब तक 33 ODI मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 18 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 246 रन रहा है।
SL vs ENG ODI Head To Head Record
कुल - 85
श्रीलंका - 39
इंग्लैंड - 42
बेनतीजा - 03
टाई - 01
SL vs ENG ODI: Where to Watch?
Pakistan ODI Tri-Series 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode app पर इन्जॉय कर सकते हैं।
SL vs ENG: Player to Watch Out For
श्रीलंका की टीम से कुसल मेंडिस, पवन रत्नायके और ईशान मलिंगा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर इंग्लैंड टीम की तो जो रूट, हैरी ब्रूक और सैम करन अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Sri Lanka vs England Probable Playing XI
Sri Lanka ODI Probable Playing XI: अविष्का फर्नांडो, कामिन्दु मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), पवन रत्नायके, सहान अराचिगे, जनिथ लियानागे, दासुन शनाका, सचिन्दु कोलंबागे, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका
England ODI Probable Playing XI: टॉम बैंटन, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), विल जैक्स, सैम करन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, सोनी बेकर।
Sri Lanka vs England Today's Match Prediction
Pakistan ODI Tri-Series के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
SL vs ENG Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, SL vs ENG Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Sri Lanka vs England Match Preview, Pakistan ODI Tri-Series 2026
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।