Sri Lanka vs India 1st Test Match Prediction: श्रीलंका और भारत के बीच दो मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट इंटरनेशनल साल 2022 में बेंगलुरु के मैदान पर खेला गया था जहां टीम इंडिया ने 447 रन डिफेंड करके श्रीलंका को 238 रनों से धूल चटाई थी। इस मुकाबले के हीरो श्रेयस अय्यर (92 रन और 67 रन) थे, जो कि मौजूदा समय में भारतीय टेस्ट टीम में नहीं हैं।

SL vs IND 1st Test: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 15 अगस्त 2025
समय - 10:00 AM IST
वेन्यू - गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

Galle International Stadium Pitch Report

श्रीलंका-भारत के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है जहां टेस्ट क्रिकेट में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना खूब पसंद करती है। गौरतलब है कि इस मैदान पर ऐसा करते हुए 49 में से 26 टेस्ट मुकाबले जीते गए हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 375 रन रहा है जो कि दूसरी पारी में 312 रन, तीसरी पारी में 239 रन और चौथी पारी में 154 रन रहा है। ध्यान दें कि गाले के मैदान पर स्पिन गेंदबाज़ों को काफी ज्यादा मदद मिलने की संभावना है।

SL vs IND Test Head To Head Record

कुल - 46
भारत - 22
श्रीलंका - 07
ड्रॉ - 17

SL vs IND 1st Test : Where to Watch?

श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म SonyLiv पर भी इन्जॉय कर सकते हो।

SL vs IND 1st Test: Player to Watch Out For

भारतीय की टीम से शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल और रविंद्र जडेजा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो दिनेश चांदीमल, प्रभात जयसूर्या और धनंजय डी सिल्वा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Sri Lanka vs India 1st Test Probable Playing XI

Sri Lanka Test Probable Playing XI: निरोशन डिकवेला, निशान मदुष्का, दिनेश चांदीमल, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस, सोनल दिनुषा, मिलन रत्नायके, रमेश मेंडिस,  प्रभात जयसूर्या, विश्वा फर्नांडो/दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो/लाहिरू कुमारा।

India Test Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल/सारांश जैन, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बरार।

Sri Lanka vs India Today's Match Prediction

इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

SL vs IND 1st Test Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, SL vs IND Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Sri Lanka vs India Match Preview

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार