SL-W vs SCO-W Match Prediction, ICC Women's T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार, 26 जून को श्रीलंका और स्कॉटलैंड के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरलतब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 के वर्ल्ड कप के क्वालीफायर में खेला गया था जहां श्रीलंका ने दुबई के मैदान पर 169 रन डिफेंड करके स्कॉटलैंड को 68 रनों से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में चमारी अट्टापट्टू ने 63 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की शतकीय पारी खेली थी। 

SL-W vs SCO-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 26 जून 2025
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम, मैनचेस्टर

Emirates Old Trafford, Manchester Pitch Report

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 25वां मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर ऐसा करते हुए 19 टी20 इंटरनेशनल में से 09 मुकाबले जीते गए हैं। यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 161 रन रहा है।

SL-W vs SCO-W T20 Head To Head Record

कुल - 03
श्रीलंका महिला - 03
स्कॉटलैंड महिला - 00

SL-W vs SCO-W T20 : Where to Watch?

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं। 

SL-W vs SCO-W T20: Player to Watch Out For

श्रीलंकाई टीम से चमारी अट्टापट्टू और कविशा दिलहारी स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर स्कॉटलैंड टीम की तो डार्सी कार्टर और कैथरीन ब्राइस अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।

Sri Lanka Women vs Scotland Women Probable Playing XI

Sri Lanka Women T20 Probable Playing XI: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यंगना (विकेटकीपर), सुगंदिका कुमारी, निमाशा मीपागे, मिथाली अयोध्या।

Scotland Women T20 Probable Playing XI: डार्सी कार्टर, कैथरीन फ्रेजर, कैथरीन ब्राइस (कप्तान), ऐल्सा लिस्टर, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), मेगन मैककोल, पिप्पा स्प्राउल, प्रियनाज़ चटर्जी, कर्स्टी गॉर्डन, रेचल स्लेटर, हन्ना रेनी।

Sri Lanka Women vs Scotland Women Today's Match Prediction

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के 25वें मुकाबले में श्रीलंकन टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

SL-W vs SCO-W Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, SL-W vs SCO-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Sri Lanka Women vs Scotland Women Match Preview, ICC Women's T20 World Cup 2026

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार