पुणे, 26 अप्रैल (CRICKETNMORE)| घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही पुणे सुपरजाएंट ने बुधवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 30वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 183 रनों की कठिन चुनौती रखी है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पुणे ने अजिंक्य रहाणे (46) और राहुल त्रिपाठी (38) से मिली अच्छी शुरुआत के बाद कप्तान स्टीवन स्मिथ (नाबाद 51) के अर्धशतक की बदौलत पांच विकेट पर 182 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया है।

Advertisement

रहाणे और राहुल ने पहले विकेट के लिए 7.5 ओवरों में 65 रन जोड़े, जो एमसीए के मैदान पर पुणे की सर्वश्रेष्ठ शुरुआत है। 23 गेंद पर सात चौके लगाने के बाद राहुल, पियूष चावला की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

Advertisement

रहाणे संभलकर खेलते रहे, हालांकि वह अपना अर्धशतक पूरा कर सकें इससे पहले सुनील नरेन की गेंद पर वह विकेट के पीछे रॉबिन उथप्पा के हाथों लपक लिए गए। रहाणे ने 41 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाया।

रहाणे के जाने के बाद मैदान पर आए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (23) ने रनों की गति बढ़ानी शुरू की। लेकिन इस बीच 18वां ओवर लेकर आए चाइनामैन कुलदीप यादव ने धौनी और मनोज तिवारी के रूप में दो विकेट चटका दिए। इस ओवर में कुलदीप ने मात्र पांच रन दिए। धौनी ने 11 गेंदों की तेज-तर्रार पारी में एक चौका और दो छक्के जड़े।

कप्तान स्मिथ अंत तक एक छोर संभालकर खड़े रहे और डेनियल क्रिस्टियन (16) के साथ 13 गेंदों में तेजी से 32 रन जोड़ते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। स्मिथ ने 37 गेंदों की अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। वहीं क्रिस्टियन ने छह गेंदों पर दो छक्के जड़े और पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए।

Advertisement

कोलकता को अब एमसीए स्टेडियम में अपने अविजित रहने का सिलसिला जारी रखने के लिए 183 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा। कोलकाता आईपीएल के इतिहास में अब तक पांच बार एमसीए स्टेडियम में खेली और पांचों बार उसे जीत मिली है।

कोलकाता के लिए कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए, जबकि उमेश यादव, सुनील नरेन और पियूष चावला को एक-एक सफलता मिली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार