The Hundred 2026, Welsh Fire vs London Spirit: द हंड्रेड मेंस 2026 के इस मुकाबले में वेल्श फायर और लंदन स्पिरिट के बीच आखिरी गेंदों तक रोमांच देखने को मिला। लंदन स्पिरिट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन का फाइटिंग स्कोर खड़ा किया। जवाब में वेल्श फायर की टीम जीत के करीब पहुंची, लेकिन 6 रन से मुकाबला गंवा दिया।

Advertisement

द हंड्रेड मेंस 2026 का 31वां मुकाबला बुधवार (12 अगस्त) को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में वेल्श फायर और लंदन स्पिरिट के बीच खेला गया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर लंदन स्पिरिट ने निर्धारित 100 गेंदों में 8 विकेट खोकर 131 रन का स्कोर खड़ा किया।

लंदन स्पिरिट की ओर से सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 19 गेंदों में 34 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा जेम्स कोल्स ने 22 गेंदों में 29 रन बनाए, जबकि जेमी ओवरटन ने 11 गेंदों में 21 रन की अहम पारी खेली।

वेल्श फायर के लिए गेंदबाजी में क्रिस वोक्स, मार्को यानसेन और लॉकी फर्ग्यूसन ने 2-2 विकेट लिए। वहीं सैम कुक और रचिन रविंद्र को 1-1 सफलता मिली।

132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेल्श फायर के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जॉर्डन कॉक्स ने 28 गेंदों में 44 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने 31 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि कप्तान फिल सॉल्ट ने 21 गेंदों में 26 रन का योगदान दिया। 

आखिरी 6 गेंदों में वेल्श फायर को जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम सिर्फ 8 रन ही बना सकी और लंदन स्पिरिट ने 6 रन से रोमांचक मुकाबला अपने नाम कर लिया।

लंदन स्पिरिट के लिए डेविड विली सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए। एडम मिल्ने ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि हेनरी क्रोकॉम्बे और जेम्स कोल्स को 1-1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

यह दोनों टीमों का आखिरी लीग मुकाबला था और इस हार के साथ वेल्श फायर का भी द हंड्रेड मेंस 2026 का सफर भी समाप्त हो जाएगा, जबकि लंदन स्पिरिट पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार