25 सितंबर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को यहां खेले गए पहले टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को 11 रनों से हराकर पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 130 रन का स्कोर बनाया और फिर दक्षिण अफ्रीकी टीम को एक गेंद शेष रहते 119 रन पर ऑल आउट कर दिया।

Advertisement

आपको बता दें कि भले ही इस मैच में स्मृति मंधाना 21 रन बनाकर आउट हुई लेकिन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्मृति मंधाना भारत की महिला- पुरूष की ओर से पहली ऐसी क्रिकेटर बन गई हैं जिनके नाम अब टी-20 इंटरनेशनल में लगातार 50 मैच खेलने का रिकॉर्ड है। स्मृति मंधाना से पहले ऐसा कारनामा कोई भी भारतीय क्रिकेट में नहीं कर पाया था।

Advertisement

स्मृति मंधाना ने अपने टी-20 करियर में अब तक 59 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 24.88 की औसत से 1319 रन बनाए है। साल 2013 में मंधाना ने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला मैच बांग्लादेश के खिलफ खेला था। इस मैच में स्मृति मंधाना ने 39 रनों की पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार