भारतीय बैटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने बुधवार (17 नवंबर) को खेले गए महिला बिग बैश लीग के मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ हुए मुकाबले में सिडनी थंडर के लिए खेलते हुए मंधाना ने 178.12 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों में 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 114 रनों की पारी खेली। इस दौरन उन्होंने सिर्फ 57 गेंदों में शतक पूरा किया। पारी के 18वें ओवर में मंधाना ने पहली पांच गेंदों में 4,6,4,6,2 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया। मंधाना इस टूर्नामेंट में शतक जड़ने वाली भारत की पहली खिलाड़ी हैं। देखें स्कोरकार्ड

Advertisement

दुनिया की दूसरी महिला बैटर

Advertisement

मंधाना ऑस्ट्रेलिया में तीन फॉर्मेट में शतक जड़ने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर एलिसा पैरी ने ही यह कारनामा किया है। मधाना ने इससे पहले 2021 में डे-नाइट टेस्ट में 216 गेंदों में 127 रन और 2016 में वनडे में 109 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली थी। 

मिताली राज के बाद वह दूसरी खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक या उससे ज्यादा टी-20 शतक जड़े हैं।  

सबसे बड़ा स्कोर

मंधाना महिला बिग बैश लीग में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। उनसे पहले एशले गार्डनर ने साल 2017 में 114 रनों की पारी खेली थी।

Advertisement

हालांकि मंधाना की यह पारी सिडनी की टीम को जीत नहीं दिला सकी। मेलबर्न के 175 रनों के जवाब में सिडनी निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी। आखिरी ओवर में सिडनी को जीत के लिए 13 रनों की दरकार थी, लेकिन हरमनप्रीत कौर ने शानदार गेंदबाजी से उन्हें जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचने दिया।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार