भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने सोमवार (23 जनवरी) को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए T20I ट्राई सीरीज के मुकाबले में तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। मंधाना ने 145.10 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में नाबाद 74 रन बनाए। जिसमें उन्होंने दस चौके और एक छक्का जड़ा, यानी उन्होंने अपनी पारी के 46 रन सिर्फ 11 गेंदों में बनाए। इस अर्धशतकीय पारी से उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

6000 रन पूरे

Advertisement

मंधाना ने अपने 6000 इंटरनेशनल रन पूरे कर लिए हैं। मिताली राज और हरमनप्रीत कौर के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाली वह भारत की तीसरी महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मंधाना ने टेस्ट में 325 रन, वनडे में 3073 रन और टी-20 इंटरनेशनल में 2603 रन बनाए हैं।

ऐसा करने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर

मंधाना का टी-20 इंटरनेशनल में 20वां अर्धशतक है। वह इस फॉर्मेट में 20 या उससे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने वाली भारत की पहली औऱ दुनिया की तीसरी महिला क्रिकेटर बन गई है। सुजी बेट्स (24) और स्टेफनी टेलर (21) ही इस लिस्ट में मंधाना से आगे है। 

तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड

Advertisement

भारत के बाहर टी-20 इंटरनेशनल (महिला) में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर बनाने के मामले में मंधाना पहले स्थान पर पहुंच गई है। विदेशी सरजमीं पर इस फॉर्मेट में उनका यह 14वां पचास प्लस स्कोर है। इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व कप्तान मितारी राज (13) को पीछे छोड़ा। 

गौरतलब है कि भारत ने वेस्टइंडीज को 56 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मंधाना के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंदों में आठ चौकों की मदद स नाबाद 56 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 4 विकेट गंवाकर 111 रन ही बना सकी।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार